औरंगाबाद: शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राहगीरों और दुकानदारों को परेशान कर रहे इन युवकों को त्वरित कार्रवाई में पकड़ा गया।
Aurangabad News : मदनपुर थाना पुलिस ने बाजार क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है. दोनों की हरकतों से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया.
जानकारी के अनुसार दोनों युवक मदनपुर बाजार में शराब के नशे में राहगीरों और दुकानदारों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे थे. इससे बाजार में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया.
दोनों आरोपितों की हुई पहचान
गिरफ्तार युवकों की पहचान गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी रामचंद्र पासवान के 32 वर्षीय पुत्र नंदलाल पासवान तथा बेला थाना क्षेत्र के बजबारा गांव निवासी कपिल पासवान के 22 वर्षीय पुत्र ओपी कुमार के रूप में हुई है. अपर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि दोनों युवकों को थाना लाकर जांच कराई गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई. इसके बाद विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
असामाजिक गतिविधियों पर पुलिस की सख्ती
पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. आम लोगों से भी अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए