ससुराल में फंदे से झूलता मिला विवाहिता का शव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 May 2024 10:37 PM
टेहटा थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी चंद्रशेखर उर्फ मंटू की एक साल पूर्व खिदरसराय थाना क्षेत्र के सरवदा गांव में निधि कुमारी (22 वर्ष) से शादी हुई थी.
मखदुमपुर . टेहटा थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी चंद्रशेखर उर्फ मंटू की एक साल पूर्व खिदरसराय थाना क्षेत्र के सरवदा गांव में निधि कुमारी (22 वर्ष) से शादी हुई थी. शादी के एक वर्ष बाद शुक्रवार के दिन अचानक निधि का शव उसके ससुराल में फंदे से झूलता मिला. ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना थाने को दिया गया. घटनास्थल पर पहुंचे टेहटा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस बाबत थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि सरवदा गांव निवासी निधि कुमारी की शादी एक साल पूर्व टेहटा थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी चंद्रशेखर उर्फ मंटू से हुई थी. वहीं मंटू और उसके पिता बेंगलुरु में जॉब करते हैं. घटना के दिन मंटू की बूढी मां व उसकी पत्नी निधि घर में थी. प्रथम दृष्टि से ऐसा प्रतीत होता है कि किसी बात को लेकर निधि नाराज होकर फांसी के फंदे से लटक गयी. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थानाध्यक्ष ने कहा के फिलहाल अब तक आवेदन नहीं मिला है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










