Jehanabad : आग की चपेट में आने महिला झुलसी

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

आग की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गयी.

विज्ञापन

घोसी. आग की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गयी. मिली जानकारी के अनुसार जख्मी महिला सकरौढ़ा गांव निवासी विजय कुमार की पत्नी सर्विला देवी बतायी जाती है. फिलहाल महिला घोसी प्रखंड कॉलोनी में डेरा लेकर रह रही थी और पति संस्कृति प्राथमिक विद्यालय ओकरी में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं. जख्मी महिला पति को खाना खिलाकर विद्यालय भेज कर आग तापने लगी, आग तापने के क्रम में आग की चपेट में आ गयी जिससे गंभीर रूप से झुलस गयी. जख्मी महिला को आसपास के लोगों ने जख्मी हालत में पीएचसी लाया. काको में शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार काको. थाने क़ी पुलिस ने गुप्त सूचना पर काको महादलित टोला मे छापेमारी कर 5 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति क़ो गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति एतबार मांझी बताया जाता है. मामले मे थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि महादलित टोला में कुछ लोगों के द्वारा शराब क़ी खरीद -बिक्री का धंधा किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन