जहानाबाद स्टेशन पर बच्ची के साथ महिला गिरफ्तार, धनरूआ से चोरी हुई दो माह की मासूम बरामद

Updated:
विज्ञापन
गिरफ्तार महिला को धनरूआ थाने को सौंपती जीआरपी तथा आर पी एफ के अधिकारी | Prabhat Khabar Network

गिरफ्तार महिला को धनरूआ थाने को सौंपती जीआरपी

जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महीने की बच्ची के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है. महिला पर बच्ची की चोरी कर ट्रेन से भागने का आरोप है. यह बच्ची धनरूआ थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी.

विज्ञापन

Jehanabad Child trafficking: पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो माह की बच्ची के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है. महिला पर बच्ची चोरी कर ट्रेन से भागने का आरोप है. गिरफ्तार महिला की पहचान छत्तीसगढ़ निवासी नीता भौमिक के रूप में हुई है.

धनरूआ पुलिस से मिली थी सूचना

आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि धनरूआ थाना से सूचना मिली थी कि एक महिला बच्चा चोरी कर ट्रेन के माध्यम से फरार हो रही है. सूचना मिलते ही आरपीएफ ने जहानाबाद स्टेशन पर गुजरने वाली ट्रेनों की सघन जांच शुरू कर दी. जांच के दौरान डाउन चेरलापुली एक्सप्रेस ट्रेन के एस-2 कोच में संदिग्ध महिला को दो माह की बच्ची के साथ पाया गया. इसके बाद आरपीएफ जवानों ने उसे हिरासत में ले लिया.

पूछताछ में दिए अलग-अलग बयान

आरपीएफ के अनुसार पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसे किसी अन्य व्यक्ति ने बच्ची को लेकर जाने के लिए कहा था. प्रारंभिक जांच में महिला की भूमिका एक कैरियर के रूप में सामने आ रही है, हालांकि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.

धनरूआ थाना क्षेत्र से हुई थी बच्ची की चोरी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार बरामद बच्ची धनरूआ थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी. इस संबंध में धनरूआ थाना कांड संख्या 434/2026 दर्ज है. मामले की सूचना मिलते ही आरपीएफ ने सतर्कता बरतते हुए महिला को ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया.

महिला को धनरूआ पुलिस के हवाले किया गया

कार्रवाई के बाद आरपीएफ ने गिरफ्तार महिला और बरामद बच्ची को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए धनरूआ थाना पुलिस को सौंप दिया है. पुलिस पूरे नेटवर्क और बच्ची चोरी की घटना से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है..


विज्ञापन
Mritunjay Jehanabad

लेखक के बारे में

By Mritunjay Jehanabad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन