मखदुमपुर के नए बीडीओ बने राजेश कुमार दिनकर, कहा- जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता

मखदूमपुर प्रखंड के नयी बीडीओ
मखदूमपुर प्रखंड में राजेश कुमार दिनकर ने नए प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के रूप में पदभार ग्रहण किया. उन्होंने सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और समस्याओं के त्वरित समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया है.
Jehanabad News: मखदुमपुर प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को राजेश कुमार दिनकर ने नए प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया. इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत करते हुए गुलदस्ता भेंट किया. वहीं निवर्तमान बीडीओ मृत्युंजय कुमार ने औपचारिक रूप से उन्हें प्रभार सौंपा.
पदभार ग्रहण के बाद बताई प्राथमिकताएं
पदभार ग्रहण करने के बाद बीडीओ राजेश कुमार दिनकर ने कहा कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही को विशेष महत्व दिया जाएगा.
जनता से सीधे संपर्क की अपील
नए बीडीओ ने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी समस्या या शिकायत के समाधान के लिए वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं. उन्होंने प्रशासन और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जाएगा, ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके.
पहले भी रह चुके हैं मखदुमपुर के बीडीओ
उल्लेखनीय है कि राजेश कुमार दिनकर इससे पूर्व भी मखदुमपुर प्रखंड में बीडीओ के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. कुछ वर्षों बाद एक बार फिर उनकी मखदुमपुर में पदस्थापना होने से स्थानीय लोगों और कर्मचारियों में खुशी का माहौल है. क्षेत्र के लोगों ने उम्मीद जताई है कि उनके अनुभव का लाभ प्रखंड के विकास कार्यों और जनहित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










