मनियारगंज गांव में अज्ञात बदमाशों ने घर में लगायी आग
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 May 2024 10:29 PM
सोमवार की रात टेहटा थाना क्षेत्र के मनियारगंज गांव में अज्ञात बदमाशों ने एक मकान में आग लगा दिया एवं गृहस्वामी को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया.
मखदुमपुर. सोमवार की रात टेहटा थाना क्षेत्र के मनियारगंज गांव में अज्ञात बदमाशों ने एक मकान में आग लगा दिया एवं गृहस्वामी को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया. घायल गृहस्वामी रविरंजन कुमार बताया जाता है. वहीं घटना में एक मवेशी (गाय) की मौत हो गयी और घर में रखे सारे सामान जलकर राख हो गये. जानकारी के अनुसार मनियारगंज गांव में रवि रंजन कुमार दुकान चलाता है जो सोमवार की रात अपने मकान में सोए हुए थे जहां पहुंचे अज्ञात बदमाशों ने पहले उनके साथ जमकर मारपीट किया. उसके बाद घर को आग के हवाले कर दिया. वहीं घटना में एक मवेशी की जलकर मौत हो गयी है. वहीं घर में रखे सारे सामान जल कर राख हो गये हैं. वहीं घटना में घायल हुए रविरंजन कुमार को स्थानीय ग्रामीणों ने उपचार के लिए रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गया मेडिकल कॉलेज रेफर किया है. घटना की सूचना पर टेहटा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










