Jehanabad : पिता की डांट से नाराज बेटे ने खायी फिनायल की गोली
Author Mintu kumar
Updated:
विज्ञापन

पांडुरी पंचायत के पिंजौर गांव में पिता के डांटने पर बेटे ने फिनायल की गोली खा ली जिसके कारण उसकी तबीयत बिगड़ गयी
विज्ञापन
जहानाबाद. पांडुरी पंचायत के पिंजौर गांव में पिता के डांटने पर बेटे ने फिनायल की गोली खा ली जिसके कारण उसकी तबीयत बिगड़ गयी और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करना पड़ा. प्राप्त जानकारी के अनुसार पिंजौर गांव के राजाराम यादव अपने 18 वर्षीय बेटे चितरंजन कुमार को पढ़ाई करने के लिए डांट फटकार लगाई थी. इसके बाद उनका बेटा चितरंजन नाराज हो गया और उसने घर में रखी हुई फिनायल की गोली खा ली. चितरंजन की मां ने बताया कि जब उसकी तबीयत बिगड़ी तब उन लोगों को इसके बारे में पता चला.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










