बिच्छू के डंक से किशोरी की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Jul 2024 10:28 PM
शनिवार को प्रखंड के सैदपुर गांव में बिच्छू के डंक से एक किशोरी की मौत हो गयी. मृत किशोरी राम अक़वाल मांझी की पुत्री निर्मल कुमारी बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार सैदपुर गांव की किशोरी निर्मल शुक्रवार की शाम घास काटने बधार में गयी थी, जहां उसे बिच्छू ने डंक मार दिया.
मखदुमपुर. शनिवार को प्रखंड के सैदपुर गांव में बिच्छू के डंक से एक किशोरी की मौत हो गयी. मृत किशोरी राम अक़वाल मांझी की पुत्री निर्मल कुमारी बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार सैदपुर गांव की किशोरी निर्मल शुक्रवार की शाम घास काटने बधार में गयी थी, जहां उसे बिच्छू ने डंक मार दिया. वहीं परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया, चिकित्सकों ने उसका इलाज किया. शनिवार को किशोरी की मौत रेफरल अस्पताल मखदूमपुर में हो गयी. घटना के बाद मृत किशोरी के परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन बना रहा. शुक्रवार की शाम एक किशोरी को बिच्छू ने डंक मार दिया था
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










