ePaper

2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए की 225 सीटों पर होगी जीत : अशोक चौधरी

Updated at : 08 Dec 2024 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए की 225 सीटों पर होगी जीत : अशोक चौधरी

जदयू का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को शहर के इंडोर स्टेडियम मैदान में किया गया. जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिले भर के कार्यकर्ता सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे. सम्मेलन का उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री, विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह, नालंदा सांसद सहित सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया.

विज्ञापन

जहानाबाद सदर. जदयू का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को शहर के इंडोर स्टेडियम मैदान में किया गया. जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिले भर के कार्यकर्ता सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे. सम्मेलन का उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री, विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह, नालंदा सांसद सहित सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया. सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि गांव-गांव, गली-गली में जाकर बिहार सरकार के काम की जानकारी दें और आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए के 225 विधायकों को जिताकर सदन में भेजने का काम करें, पहले जब लोग घर से बाहर निकलते थे तो उनके परिवार को चिंता रहती थी कि सकुशल लौटेंगे कि नहीं, लेकिन हमारे नेता के कार्यकाल में लोग कभी भी कहीं जाये किसी को कोई चिंता नहीं होती है. बिहार में 19 साल के कार्यकाल में उग्रवाद व जातीय हिंसा को समाप्त कर सुशासन, अमन शांति कायम किया. वहीं विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि पूरे देश में बिहार ही एक मात्र राज्य है जहां 10 रुपये में इंजीनियर एवं पांच रुपये में पॉलीटेक्निक की पढ़ाई होती है व बिहार के हरेक जिले में इंजीनियरिंग एवं सभी अनुमंडल में पॉलीटेक्निक की कॉलेज खोलने का काम नीतीश कुमार की दूरदर्शिता का ही परिणाम है. नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने जीवन में कोई गलत काम नहीं किया है, उनके काम का परिणाम है कि गंगा नदी का पानी गया, नवादा व नालंदा जिले के लोगों के घरों तक पहुंचा दिया गया. कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने किया. वहीं मंच संचालन जदयू नेता निरंजन केशव प्रिंस ने किया. वहीं कार्यकर्ता सम्मेलन को पूर्व सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी, विधान पार्षद भगवान सिंह कुशवाहा, विधान पार्षद रीना यादव, विधान पार्षद खालिद अनवर, विधान पार्षद संजय सिंह, विधायक मनोरमा देवी, पूर्व विधान पार्षद संजीव श्याम, निरंजन केशव प्रिंस, जय प्रकाश चंद्रवंशी, राजीव रंजन उर्फ राजू सिंह, निरंजन आंबेडकर सहित दर्जनों कार्यकताओं ने संबोधित किया. कार्यकर्ता सम्मेलन में जिले से हजारों कार्यकर्ता जुटे एवं सभी कार्यकर्ता ने 2025 में 225 के लक्ष्य को पूरा करने को संकल्पित हुए. कार्यकम में पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश चंद्रवंशी, चंद्रभानु कुशवाहा, प्रमिला देवी, विंदेश्वर सिंह, मेराज अहमद सुड्डू, मुरारी यादव, प्रखंड अध्यक्ष रंधीर पटेल, रामप्रवेश कुशवाहा, प्रेम कुमार, पप्पू दांगी, विनय विद्यार्थी, विनोद केशरी, सुनील पाण्डेय, मनीष शर्मा, राजू निषाद, धनंजय दास, शकील अहमद सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन