घोसी में ऑटो पलटने से मां और बेटा जख्मी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 May 2024 10:33 PM

विज्ञापन

उदेरास्थान-हबलीपुर नहर ब्रांच के मुख्य सड़क मार्ग पर डैडीह गांव के समीप ऑटो पलटने से मां एवं करीब छह माह का बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

विज्ञापन

घोसी़ हबलीपुर नहर ब्रांच के मुख्य सड़क मार्ग पर डैडीह गांव के समीप ऑटो पलटने से मां एवं करीब छह माह का बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी महिला में उबेर गांव के मुन्नी देवी एवं उसके बच्चा छह माह का शामिल है. दोनों जख्मी मां-बेटा का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में कराया गया है. बताया जाता है कि जख्मी महिला अपने पुत्र को लेकर ऑटो पर सवार होकर उत्तर दिशा की ओर से अपने घर उबेर गांव में जा रहा था तभी उदेरास्थान-हबलीपुर नहर ब्रांच के मुख्य सड़क मार्ग पर डैडीह गांव के समीप अचानक ऑटो पलट गयी जिससे मां एवं पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दोनों जख्मी मां एवं पुत्र को बेहतर इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन