हरपुर में रुपये नहीं देने पर मां बेटे को पीट कर किया घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Oct 2024 10:49 PM
घोसी थाना क्षेत्र के डहरपुर गांव में एक मनबढ़ू युवक द्वारा मांगे गये दो सौ रुपये नहीं देने पर उसने मां-बेटे की पिटाई कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया.
जहानाबाद. घोसी थाना क्षेत्र के डहरपुर गांव में एक मनबढ़ू युवक द्वारा मांगे गये दो सौ रुपये नहीं देने पर उसने मां-बेटे की पिटाई कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल मां निर्मला देवी और उसके बेटे सुजीत कुमार को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल सुजीत कुमार ने बताया कि वह जहानाबाद में टेंपो चलाने का काम करता है. शनिवार की शाम जब वह टेंपो चला कर अपने घर पहुंचा, तो गांव के ही एक युवक ने उससे 200 रुपये की मांग की. इस पर उसने कहा कि वह इतना कमाता ही है, वह 200 रूपये उसे कैसे दे दें. इसके बाद उसने मारपीट शुरू कर दी. जब मेरी मां बचाने आयी, तो उसने उसके साथ भी मारपीट करना शुरू कर दिया. जब मैं मां को बचाने गया तो उसने रॉड से मेरे सिर पर वार कर दिया, जिसके कारण मेरा सिर फट गया. इसके बाद उसने हम दोनों मां-बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया.
विशेष छापेमारी अभियान में तस्कर समेत 14 लोग धराये
जहानाबाद. जिले की पुलिस लगातार शराब तस्करों के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चला शराब के अड्डों को ध्वस्त करते हुए माफियाओं पर नकेल कसने में जुटी है. शराबबंदी को पूर्ण रूप से लागू कराने के उद्देश्य से बीती रात जहानाबाद के उत्पाद पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन चला, जिसमें विभिन्न थाना क्षेत्रों से पीने एवं बेचने के आरोप में 14 लोगों को पकड़ा गया है. वहीं शराब के भट्ठी को भी ध्वस्त करते हुए बड़ी मात्रा में जमीन के अंदर ड्रम व तसला में शराब बनाकर छिपा कर रखे गये जावा महुआ को बरामद किया गया है, जिसे मौके पर नष्ट कर दिया गया. उत्पाद अधीक्षक नित्यानंद प्रसाद से मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय के निर्देश पर शनिवार की रात विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया जिसमें जिले के मुस्सी, बिरा, कंसारा, नंदपुर, तुलसीपुर, हुलासगंज, कोहरा, काजीसराय, मखदुमपुर, धराउत, टेहटा, सरथुआ, विशुनगंज, नवाबगंज, छरियारी, कड़ौना, मुठेर जैसे दर्जनों जगहों पर पुलिस बल पहुंच सघन तलाशी ली. तलाशी के क्रम में पुलिस ने शराब बेचने एवं पीने के आरोप में 14 लोगों को पकड़ा है. उन्होंने बताया कि पकड़े गये लोगों में चार बेचने वाले हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










