Jehanabad : कुर्था में बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : कुर्था में बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत

नीय थाना क्षेत्र के कुर्था मुख्य मार्ग एसएच 69 पर बाइक की जोरदार टक्कर में एक अधेड़ की मौत हो गयी.

विज्ञापन

कुर्था़ स्थानीय थाना क्षेत्र के कुर्था मुख्य मार्ग एसएच 69 पर बाइक की जोरदार टक्कर में एक अधेड़ की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार कुर्था प्रखंड अंतर्गत धमौल पंचायत के शाहगंज निवासी नत्थू चौधरी जो बुधवार की शाम पांच बजे अपने गांव से मोतीपुर बाजार जा रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उक्त अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में ग्रामीणों ने उन्हें कुर्था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अरवल भेज दी. हालांकि अस्पताल जाने के क्रम में उक्त अधेड़ की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार परिजन उन्हें पहले मोतीपुर के निजी क्लिनिक ले गये. इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्था और फिर सदर अस्पताल अरवल ले गये जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी. हालांकि मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीत्कार मच गया. घटना को लेकर बसपा के रंजन कुमार यादव ने घटना को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे. शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन