जहानाबाद में सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश

Author Sanjay Anurag|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

जिलाधिकारी के द्वारा जारी किया गया आदेश | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जहानाबाद में जिले की विधि-व्यवस्था और आगामी श्रावणी मेले की तैयारियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने अहम निर्णय लिया है. जिलाधिकारी ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का आदेश जारी किया है.

विज्ञापन

Jahanabad New : जिले में विधि-व्यवस्था की स्थिति और श्रावणी मेले की तैयारियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. जिलाधिकारी छिरिड़ बाई भूटिया ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द करने का आदेश जारी किया है. इसमें पूर्व में स्वीकृत अवकाश भी शामिल हैं.

विज्ञापन

स्वीकृत अवकाश भी किए गए निरस्त

जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार, जिन अधिकारियों और कर्मचारियों का अवकाश पहले से स्वीकृत था और जो जिला मुख्यालय से बाहर गए हुए हैं, उन्हें तत्काल अपने कार्यस्थल पर लौटने का निर्देश दिया गया है. वर्तमान में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा.

डीएम की अनुमति के बिना नहीं छोड़ सकेंगे मुख्यालय

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विशेष परिस्थितियों में भी कोई अधिकारी या कर्मचारी केवल जिलाधिकारी की अनुमति के बाद ही जिला मुख्यालय छोड़ सकेगा. बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने की इजाजत नहीं होगी.

विधि-व्यवस्था और श्रावणी मेले को लेकर फैसला

जिलाधिकारी ने यह आदेश जिले में उत्पन्न विधि-व्यवस्था की स्थिति और बराबर में शुरू होने वाले श्रावणी मेले को ध्यान में रखते हुए जारी किया है. प्रशासन चाहता है कि मेले के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की कमी न रहे. शुक्रवार को जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. आदेश के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है और सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन