जहानाबाद: केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, कहा-लोकतंत्र की हुई जीत

Author Ashok Jehanabad|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

विजय जुलूस में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को छात्रों के संघर्ष की जीत बताते हुए कांग्रेस ने जहानाबाद में विजय मार्च निकाला. नेताओं ने पेपर लीक और छात्र उत्पीड़न के मुद्दे पर सरकार को घेरा.

विज्ञापन

Jahanabad New : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों के संघर्ष और लोकतंत्र की जीत बताते हुए शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने कारगिल चौक से अंबेडकर चौक तक विजय मार्च निकाला. मार्च का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रो. संजीव कुमार ने किया. इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

विज्ञापन

पेपर लीक और छात्रों के मुद्दे पर सरकार को घेरा

सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की आवाज सुनने के बजाय उनका दमन कर रही है. उन्होंने कहा कि नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है. नेताओं ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और छात्रों का विश्वास बहाल करने की मांग की.

छात्रों पर कार्रवाई वापस लेने की मांग

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि अपने अधिकारों की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया, मुकदमे दर्ज किए गए और गिरफ्तारियां की गईं. उन्होंने जहानाबाद सहित अन्य स्थानों पर छात्रों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने तथा गिरफ्तार छात्रों को बिना शर्त रिहा करने की मांग की.

राहुल गांधी के नेतृत्व का किया उल्लेख

वक्ताओं ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस छात्रों के मुद्दों को संसद से लेकर सड़क तक उठा रही है. उनका कहना था कि पार्टी छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए आगे भी संघर्ष जारी रखेगी और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देगी. कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को छात्रों और विपक्ष के आंदोलन की जीत बताते हुए मिठाइयां बांटी और खुशी का इजहार किया. कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के प्रवक्ता प्रो. भूषण कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी, प्रांतीय नेता अशोक कुमार प्रियदर्शी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन