जहानाबाद में पेपर लीक और छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में ओबीसी कांग्रेस का कैंडल मार्च

Author Ashok Jehanabad|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
कैंडल मार्च में शामिल ओबीसी कांग्रेस के कार्यकर्ता  | Prabhat Khabar Network

कैंडल मार्च में शामिल ओबीसी कांग्रेस के कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

ओबीसी कांग्रेस ने जहानाबाद में पेपर लीक और छात्रों पर कथित प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में कैंडल मार्च निकाला. उन्होंने युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की.

विज्ञापन

Jahanabad New : जहानाबाद जिले में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों तथा छात्रों पर कथित प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में शनिवार को ओबीसी कांग्रेस की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (ओबीसी कांग्रेस) के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित यह मार्च अरवल मोड़ से शुरू होकर अंबेडकर चौक तक पहुंचा, जहां सभा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप

कैंडल मार्च का नेतृत्व ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश सचिव संजय कुमार यादव ने किया. मार्च में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ आवाज उठाई.

पेपर लीक की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है. उन्होंने परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाने तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की, ताकि छात्रों का विश्वास बहाल हो सके.

छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर उन्हें डराने और आंदोलन को दबाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने ऐसे मामलों को तत्काल वापस लेने तथा छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की. कैंडल मार्च में पूर्व महासचिव राकेश शर्मा, मनोज कुमार गुप्ता, रामबाबू यादव, अनुराग पासवान, संजय गुप्ता, डॉ. उदय कुमार सहित बड़ी संख्या में ओबीसी कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए.


विज्ञापन
Ashok Jehanabad

लेखक के बारे में

By Ashok Jehanabad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन