Jehanabad : विभिन्न जगहों से चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : विभिन्न जगहों से चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों से चोरी की बाइक के साथ दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि इमामगंज अरवल रोड में कोहरौल पेट्रोल पंप के पास जा रहा बाइक सवार पर संदेह होने पर उसे रोक कर पूछताछ किया गया.

विज्ञापन

करपी

. थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों से चोरी की बाइक के साथ दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि इमामगंज अरवल रोड में कोहरौल पेट्रोल पंप के पास जा रहा बाइक सवार पर संदेह होने पर उसे रोक कर पूछताछ किया गया. संतोषजनक जवाब उसके द्वारा नहीं दिए जाने पर स्प्लेंडर बाइक के साथ उसे थाना में लाया गया तथा पूछताछ किया गया. विरोधाभासी बयान के चलते बाइक सवार हो हिरासत में लिया गया. बाइक पर दो नंबर प्लेट लगा हुआ था. हिरासत में लिये गये व्यक्ति की पहचान पटना जिला के खीरी मोड थाना अंतर्गत करीमपुर कटका गांव निवासी मो वसी अहमद के रूप में की गयी. वसी अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया. जांच-पड़ताल के बाद पता लगा कि यह गाड़ी चोरी की है तथा गोपालपुर थाना में इस संबंध में कांड संख्या 199/23 दर्ज की गई है. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है. दूसरी एक बाइक करपी थाना के सामने से पकड़ा गया जहां पुलिस के द्वारा नियमित रूप से वाहन जांच की जा रही थी. रात्रि में गाड़ी को जब रुकने का इशारा किया गया तो बाइक सवार गाड़ी लेकर भागने लगा. रोक कर पूछताछ करने पर इसने अपना नाम विक्की कुमार ग्राम बाजितपुर थाना रामपुर चौरम बताया. इस गाड़ी पर भी नंबर प्लेट बदला हुआ था. दोनों को गिरफ्तार कर थाने में पूछताछ की जा रही है. इस संबंध में करपी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन