Jehanabad : महिला संवाद कार्यक्रम में योजनाओं की दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : महिला संवाद कार्यक्रम में योजनाओं की दी गयी जानकारी

महिला सशक्तीकरण महिलाओं को विभिन्न सामाजिक समस्याओं के माध्यम से जीवन-निर्धारण निर्णय लेने के लिए सक्षम बनाता है. राष्ट्र, व्यवसाय, समुदाय और समूह महिला सशक्तीकरण की धारणा को अपनाने वाले कार्यक्रमों और नीतियों को लागू करने से लाभान्वित हो सकते हैं.

विज्ञापन

कुर्था

. महिला सशक्तीकरण महिलाओं को विभिन्न सामाजिक समस्याओं के माध्यम से जीवन-निर्धारण निर्णय लेने के लिए सक्षम बनाता है. राष्ट्र, व्यवसाय, समुदाय और समूह महिला सशक्तीकरण की धारणा को अपनाने वाले कार्यक्रमों और नीतियों को लागू करने से लाभान्वित हो सकते हैं. इसी कड़ी में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित महिला संवाद मील का पत्थर साबित हो रहा है. अरवल जिले के विभिन्न प्रखंडों के कुल 155 ग्राम संगठनों में महिला संवाद का आयोजन संपन्न हो चुका है. विभिन्न गांवों में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में अब तक कुल 47 हजार से ज्यादा महिलाएं हिस्सा ले चुकी हैं. आयोजन में शामिल महिलाओं को वीडियो फिल्म के माध्यम से सरकार के द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया जा रहा है. साथ ही खुले संवाद कार्यक्रम में अपनी मन की आकांक्षाओं को सरकार से साझा कर रही हैं. लोगों की आकांक्षाओं की ऑनलाइन प्रविष्टि की जा रही है जिसके आधार पर सरकार इसके समाधान के लिए अपनी नीतियों में इसका समावेशन करेगी. यही कारण है कि महिला संवाद कार्यक्रम सरकार की दूरगामी सोच का परिचायक है, जिसके माध्यम से नई नीतियों के निर्माण में जन आकांक्षाओं को जगह मिलेगी. विकास को लेकर महिलाओं की आकांक्षाओं में सुंदर और स्वच्छ गांव के साथ-साथ शिक्षण-प्रशिक्षण और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों का सृजन जैसे विषयों को स्थान मिल रहा है. वे गांव में गंदे पानी की निकासी की मुकम्मल व्यवस्था चाहती हैं तो नल-जल-योजना की सराहना करते हुए इसमें थोड़ी सुधार की भी मांग करती है. वे चाहती हैं कि रोजगार के लिए उनके बच्चे दूर प्रदेश न जाएं बल्कि स्थानीय स्तर पर ही रोजगार की व्यवस्था हो. सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं स्वरोजगार और उद्यम के क्षेत्र में कदम बढ़ा रही है. अब उनकी मंशा पूरे आसमां में उड़ान भरने की है. इसी कड़ी में कुर्था प्रखंड मुख्यालय में महिला संवाद का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड परियोजना प्रबंधक चंदन कुमार के अलावे प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव के महिलाओं ने संवाद में भाग लिया और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं ने सरकार को धन्यवाद दिया. संवाद के दौरान महिलाओं ने गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र की स्थापना, जीविका भवन का निर्माण, नली नालों की मरम्मत की मांग रखी. संवाद में कुर्था प्रखंड परियोजना प्रबंधक चंदन कुमार, जीविका ग्राम संगठन जयप्रकाश, अमरजीत कुमार, खुशबू कुमारी, अमित कुमार, रविंद्र कुमार, मुनमुन कुमारी, सीमा कुमारी समेत कई महिलाएं शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन