Jehanabad : लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को दें प्राथमिकता : एडीएम

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को दें प्राथमिकता : एडीएम

एसपी अरविंद प्रताप सिंह एवं एडीएम विभागीय जांच विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला अभियोजन समिति की मासिक बैठक समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स में आयोजित की गई. बैठक की शुरुआत में विगत बैठक की कार्यवाही की समीक्षा की गयी,

विज्ञापन

जहानाबाद नगर

. एसपी अरविंद प्रताप सिंह एवं एडीएम विभागीय जांच विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला अभियोजन समिति की मासिक बैठक समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स में आयोजित की गई. बैठक की शुरुआत में विगत बैठक की कार्यवाही की समीक्षा की गयी, जिसमें बताया गया कि मार्च माह में विधि पदाधिकारियों द्वारा 409 कांडों का निष्पादन किया गया, जिनमें से 104 मामलों में दोषियों को सजा हुई है. एडीएम ने निर्देश दिया कि प्रत्येक विधि पदाधिकारी कम-से-कम 25-25 मामलों को चिन्हित कर शीघ्र विचरण करें एवं लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को प्राथमिकता दें. ऐसे वाद जिनमें केवल डॉक्टर या अनुसंधानकर्ता की गवाही शेष है, उनकी सूची तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये. बैठक में सरकारी सेवकों के विरुद्ध वाद, गबन, टाइटल सूट, पॉक्सो एक्ट, रेप, ड्रग्स, जूवेनाइल एवं जघन्य अपराधों से जुड़े मामलों की विशेष समीक्षा की गई तथा स्पीडी ट्रायल के लिए चिह्नित मामलों को प्राथमिकता देने को कहा गया. एसपी ने सभी विधि पदाधिकारियों को गंभीर मामलों में न्यायालय से समन्वय स्थापित कर शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया एवं क्रिमिनल अपील से संबंधित वादों का अनुश्रवण सुनिश्चित करने को कहा. ई-प्रोसेक्यूशन पोर्टल पर दैनिक प्रविष्टि एवं निष्पादित मामलों का समय पर अपडेट सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया. बैठक में सरकारी अधिवक्ता, लोक अभियोजक, विशेष लोक अभियोजक, जिला अभियोजन पदाधिकारी एवं सहायक अभियोजन पदाधिकारी उपस्थित रहे. सभी को साक्ष्य के लिए लंबित मामलों की समीक्षा कर अनुसंधानकर्ता एवं गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन