Jehanabad : छापेमारी अभियान में नशेड़ी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : छापेमारी अभियान में नशेड़ी गिरफ्तार

एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में पाली थाने की पुलिस ने शराब के नशे में झूमते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

काको/मखदुमपुर. एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में पाली थाने की पुलिस ने शराब के नशे में झूमते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति रामपुर-बारा गांव निवासी सत्येंद्र शर्मा बताया जाता है. मामले में थाना प्रभारी कृष्णानंद ने बताया की गस्ती के क्रम में उक्त व्यक्ति को नशे मे हंगामा मचाते पकड़ा गया जहां जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उस पर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया िक आगे भी कार्रवाई की जायेगी.

वहीं मखदुमपुर प्रखंड के उमता-धरनई थाने की पुलिस ने शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. सोमवार की शाम मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति मखदुमपुर थाना क्षेत्र के सोलहंडा गांव निवासी राजा मांझी बताया जाता है जिसे डायल 112 में बेलदारीबिगहा गांव से शराब के नशे में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति को पुलिस ने मेडिकल जांच करने के बाद कानूनी प्रक्रिया के लिए जहानाबाद कोर्ट भेजा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन