Jehanabad : 15 तक सभी प्रखंडों में आयोजित होंगे शिविर

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : 15 तक सभी प्रखंडों में आयोजित होंगे शिविर

डीएम अलंकृता पाण्डेय के नेतृत्व में दिव्यांग बच्चों की पहचान, प्रमाणीकरण और सरकारी योजनाओं से आच्छादन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से 05 से 15 मई तक जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंडस्तरीय दिव्यांगता पहचान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. इस शृंखला की शुरुआत सदर प्रखंड कार्यालय परिसर से की गयी.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. डीएम अलंकृता पाण्डेय के नेतृत्व में दिव्यांग बच्चों की पहचान, प्रमाणीकरण और सरकारी योजनाओं से आच्छादन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से 05 से 15 मई तक जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंडस्तरीय दिव्यांगता पहचान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. इस शृंखला की शुरुआत सदर प्रखंड कार्यालय परिसर से की गयी. सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग माला कुमारी ने बताया कि इन शिविरों में 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों की दिव्यांगता की जांच, प्रमाणीकरण एवं स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी. साथ ही पात्र बच्चों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से आच्छादित किया जाएगा. प्रत्येक प्रखंड में आयोजित शिविरों में प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संयुक्त रूप से नोडल पदाधिकारी के रूप में कार्य कर रहे हैं. शिविरों में सिविल सर्जन द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड की उपस्थिति में चिकित्सकीय जांच की जा रही है. साथ ही, एम्बुलेंस, फर्स्ट एड, एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन