ePaper

Jehanabad : जीविका दीदियों ने घर-घर जाकर वोटरों को मतदान के महत्व से कराया अवगत

Updated at : 02 Nov 2025 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
Jehanabad : जीविका दीदियों ने घर-घर जाकर वोटरों को मतदान के महत्व से कराया अवगत

जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की शृंखला के तहत अरवल विधानसभा क्षेत्र के वासिलपुर, इस्लामपुर, अबगिला, पखरपुर, हरदिया, सकरी, उपाध्याय बिगहा सहित कई गांवों में जीविका दीदियों के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

Jehanabad Election. अरवल . जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की शृंखला के तहत अरवल विधानसभा क्षेत्र के वासिलपुर, इस्लामपुर, अबगिला, पखरपुर, हरदिया, सकरी, उपाध्याय बिगहा सहित कई गांवों में जीविका दीदियों के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान जीविका दीदियों ने सृजनात्मक तरीकों से ग्रामीणों को मतदान के महत्व से अवगत कराया. उन्होंने गीत, नारों और संवादों के माध्यम से संदेश दिया मतदाता को जगाना भी तो हमारी जिम्मेदारी है, वोट की ताकत से ही जनता सब पर भारी है. कार्यक्रमों के दौरान दीदियों ने महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों के साथ रैली निकालकर व घर-घर जाकर 11 नवंबर को निर्धारित मतदान दिवस पर सभी से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की. दीदियों की इस पहल से गांवों में उत्साह का माहौल देखा गया, और लोगों ने मतदान के दिन मतदान करने का संकल्प लिया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने कहा कि जीविका दीदियां ग्रामीण समाज की सशक्त कड़ी हैं और उनके माध्यम से चलाया गया यह अभियान लोकतंत्र के उत्सव को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है. इस अवसर पर स्थानीय महिलाओं, युवाओं और समुदाय के अन्य सदस्यों ने भी मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की शपथ ली, ताकि अरवल विधानसभा क्षेत्र में शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन