करेंट की चपेट में आने से युवक की गयी जान

Updated:
विज्ञापन
करेंट की चपेट में आने से युवक की गयी जान

शकुराबाद थाना क्षेत्र के काजीचक गांव के बधार में 11 हजार केबीए बिजली का तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

रतनी. शकुराबाद थाना क्षेत्र के काजीचक गांव के बधार में 11 हजार केबीए बिजली का तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक काजीचक गांव निवासी जमुना सिंह का पुत्र शिवबच्चन कुमार 28 वर्ष बताया जाता है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक चालक का काम करता था गुरुवार की दोपहर मलहचक गांव में उसका पिकअप फंस गया था जिसे निकालने के लिए अपने घर से ट्रैक्टर लाने के लिए बधार के रास्ते घर आ रहा था तभी तेज आंधी पानी आ गयी और बधार में ही 11 हजार केवीए तार टूट कर उसके शरीर पर गिर पड़ा. इसके बाद ग्रामीण व उसके परिजन सूचना पाकर दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और बिजली कटवाए और आनन-फानन में उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतनी ले गये जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया रो रो कर परिजनों का हाल बेहाल हो रहा था. वहीं इसकी सूचना थाने को दी गई. घटना की सूचना पाकर शकुराबाद थाने के पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेजा जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन