जिला परिषद अध्यक्ष पद पर अभिषेक रंजन निर्विरोध निर्वाचित

Published by :AMLESH PRASAD
Published at :30 Apr 2026 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
जिला परिषद अध्यक्ष पद पर अभिषेक रंजन निर्विरोध निर्वाचित

निर्वाचन के दौरान केवल एक अभ्यर्थी अभिषेक रंजन द्वारा जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन किया गया.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. डीएम डॉ प्रीति की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला परिषद अध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार, पटना के निर्देशानुसार पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न करायी गयी. निर्वाचन के दौरान केवल एक अभ्यर्थी अभिषेक रंजन द्वारा जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन किया गया. नाम निर्देशन के बाद नामांकन पत्र की संवीक्षा के बाद इसे वैध पाया गया. एकमात्र अभ्यर्थी होने के कारण अभिषेक रंजन को जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए प्रपत्र-27 में अभिलेखित करते हुए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया. निर्वाचन के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक रंजन को डीएम द्वारा निर्वाचन प्रमाण पत्र (प्रपत्र 22 में) प्रदान किया गया. इसके बाद डीएम द्वारा उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी, साथ ही नशामुक्ति की शपथ भी करायी गयी. निर्वाचन प्रक्रिया में डीएम के साथ प्रेक्षक सह वरीय उप समाहर्ता गोविंदा कुमार मिश्रा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी सुजीत कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, काको गिरिजेश नंदन, सहायक प्रशासी पदाधिकारी सुरेंद्र चौधरी, प्रधान सहायक सत्येंद्र कुमार, कार्यपालक सहायक, मो जफर सबा आलम एवं डाटा इंट्री ऑपरेटर, सौरव सुमन सहित सुशीला देवी, सदस्य, जिला परिषद्, रतनी फरीदपुर भाग-2, अभिषेक रंजन, सदस्य, जिला परिषद्, जहानाबाद भाग-1, मिन्तु देवी, सदस्य, जिला परिषद्, जहानाबाद भाग-2, अजित मिस्त्री, सदस्य, जिला परिषद्, काको भाग-1, सुधीर चौधरी, सदस्य, जिला परिषद्, काको भाग-2, संगिता देवी, सदस्य, जिला परिषद्, मखदुमपुर भाग-2, रेणु कुमारी, सदस्य, जिला परिषद्, मखदुमपुर भाग-3, शांति देवी, सदस्य, जिला परिषद्, मोदनगंज, अजय सिंह, सदस्य, जिला परिषद्, घोसी भाग-1 एवं संगीता देवी, सदस्य, जिला परिषद् घोसी भाग-2 एवं कमला कुमारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन