Jehanabad : मांगों को लेकर नपं के पास टेंपो चालक संघ ने दिया धरना

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

टेंपो चालक संघ द्वारा अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को नगर पंचायत के समीप धरना दिया गया.

विज्ञापन

घोसी.

टेंपो चालक संघ द्वारा अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को नगर पंचायत के समीप धरना दिया गया. धरना की अध्यक्षता टेंपो चालक संघ के अध्यक्ष राजकुमार यादव ने की. धरना के माध्यम से कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत घोसी को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा गया. मांगों में बिना टेंपो स्टैंड की व्यवस्था के ठेकेदारों द्वारा की जा रही चुंगी वसूली पर रोक लगाने, सरकार के निर्धारित मानकों के अनुसार सभी सुविधाओं के साथ स्टैंड निर्माण कराने, टेंपो चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, ठेका एकरारनामा की छाया प्रति उपलब्ध कराने तथा घोसी नहर फॉल पर चलंत सवारी गाड़ियों से हो रही वसूली बंद कराने की मांग शामिल है. इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी अन्नु राय धरना स्थल पर पहुंचीं और आश्वस्त किया कि जब तक स्टैंड की व्यवस्था नहीं होगी, तब तक टेंपो चालकों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जायेगा. यदि कोई जबरन वसूली करता है तो इसकी सूचना देने पर संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. अन्य मांगों पर भी शीघ्र विचार कर समाधान का आश्वासन दिया गया. धरना को भाकपा (माले) नेता संजय कुमार चंद्रवंशी, बुद्धदेव यादव आदि थे.

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन