Jehanabad : ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद-अरवल एनएच 33 स्थित परसबिगहा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर पुल के समीप शुक्रवार की रात ट्रक के धक्के से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

विज्ञापन

रतनी.

जहानाबाद-अरवल एनएच 33 स्थित परसबिगहा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर पुल के समीप शुक्रवार की रात ट्रक के धक्के से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि दूसरा घायल हो गया. मृतक बाजितपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार का पुत्र रजनीश कुमार (20 वर्ष) बताया जाता है. जबकि इसी गांव के अनीश यादव का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज सदर अस्पताल जहानाबाद में कराया जा रहा है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक अपाचे बाइक पर सवार होकर अपने गांव से एक शादी समारोह में शिरकत करने के लिए पटना जिले के खीरी मोड़ थाना अंतर्गत सुमेरा बिगहा गांव गया हुआ था, जहां से शादी समारोह में शिरकत होने के बाद रात में ही घर लौट रहा था. जैसे ही जहांगीरपुर पुल के समीप पहुंचा वैसे ही विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दी और वह सड़क किनारे फेंका गया. जबकि ट्रक मौका देखकर रात्रि का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा जिसमें रजनीश की मौत हो गयी. जबकि उसके साथ रहे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हालांकि रात्रि में ही पुलिस उसे इलाज के लिए उठाकर सदर अस्पताल जहानाबाद लाया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया तथा इसकी सूचना परिजनों को दी गयी. मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया. रोते बिलखते परिजन अस्पताल आए जहां से पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है. एनएच 33 पर लगातार हो रहे दुर्घटना से लोगों में चिंता बनी हुई है. प्रतिदिन इस रूट पर एक्सीडेंट की घटना हो रही है और मौत का सिलसिला जारी है. इधर पूछे जाने पर थानाध्यक्ष जैनेंद्र कुमार भारती ने बताया कि एक युवक की मौत हुई है. पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन