गुरु-गोष्ठी में बीईओ के निर्देश: सप्ताह में तीन दिन मध्य विद्यालयों में पढ़ाएंगे कंप्यूटर, संगीत व शारीरिक शिक्षक

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल बीईओ और अन्य.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Buxar News : बैठक में सभी विद्यालयों के छात्रों का शत-प्रतिशत आधार आईडी निर्माण सुनिश्चित करने तथा शिक्षकों की प्रोफाइल ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर शीघ्र अपलोड करने का निर्देश दिया गया.

विज्ञापन

राजपुर (बक्सर) से पंकज कमल की रिपोर्ट
Buxar News : प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) परिसर में बुधवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुरेश प्रसाद की अध्यक्षता में गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया. तीन चरणों में आयोजित इस बैठक में प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों के साथ अलग-अलग बैठक कर विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक बिंदुओं पर चर्चा की गई.

विज्ञापन

गोष्ठी में सरकार के निर्देशों की जानकारी देते हुए बीईओ ने कहा कि जिन उच्च विद्यालयों में कंप्यूटर, शारीरिक शिक्षा एवं संगीत शिक्षक कार्यरत हैं, उनकी प्रतिनियुक्ति सप्ताह में तीन दिन निकटवर्ती मध्य विद्यालयों में भी की जाएगी. इन शिक्षकों द्वारा कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को कंप्यूटर, संगीत एवं शारीरिक शिक्षा से संबंधित प्रशिक्षण और जानकारी दी जाएगी.

ई-शिक्षा कोष पर डाटा अपलोड करने के निर्देश

बैठक में सभी विद्यालयों के छात्रों का शत-प्रतिशत आधार आईडी निर्माण सुनिश्चित करने तथा शिक्षकों की प्रोफाइल ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर शीघ्र अपलोड करने का निर्देश दिया गया.

इसके अलावा जिन विद्यालयों में 12वीं तक की पढ़ाई होती है, वहां कार्यरत ऐसे शिक्षकों की सूची भी मांगी गई, जिन्होंने पीएचडी, नेट (NET) या जेआरएफ (JRF) की योग्यता प्राप्त की है. संबंधित विद्यालयों को शीघ्र सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर दिया

बीईओ ने विद्यालयों में कार्यरत सफाईकर्मियों की उपस्थिति से संबंधित विवरण भी उपलब्ध कराने को कहा. साथ ही सरकार द्वारा संचालित सभी शैक्षणिक योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

बैठक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा गया कि प्रत्येक बच्चे तक बेहतर शिक्षा पहुंचाना शिक्षकों की प्राथमिक जिम्मेदारी है.

गोष्ठी में विनोद पांडेय, मिथिलेश ठाकुर, धनंजय मिश्रा, जितेंद्र ज्वाला, राहुल सिंह, जितेंद्र प्रसाद सिंह, प्रकाश कुमार समेत विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित रहे.

Also Read : शौच के लिए गया युवक 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आया, मौके पर हुई मौत

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन