Jehanabad : जीवनधारा नमामि गंगे ने जिला कार्यकारिणी इकाई का किया गठन

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद नगर. जीवनधारा नमामी गंगे संस्था ने गांधी मैदान स्थित गांधी पार्क में ज़िला कार्यकारिणी इकाई का गठन किया. यह गठन संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं बिहार राज्य के प्रभारी सत्येन्द्र कुमार पाठक के मार्गदर्शन तथा अंकित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में किया गया.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. जीवनधारा नमामी गंगे संस्था ने गांधी मैदान स्थित गांधी पार्क में ज़िला कार्यकारिणी इकाई का गठन किया. यह गठन संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं बिहार राज्य के प्रभारी सत्येन्द्र कुमार पाठक के मार्गदर्शन तथा अंकित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में किया गया. प्लास्टिक मुक्त अभियान, नदियों का संरक्षण और प्रदूषणमुक्त करना, सोखता एवं नालियों का निर्माण, नदी घाटों की सफाई, पौधारोपण व नदियों पर अतिक्रमण नियंत्रण शामिल हैं. तालाबों का संरक्षण, प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूकता और गंगा स्वच्छता के लिए जन जागरूकता एवं जन सहभागिता का प्रचार-प्रसार भी एजेंडे में रहा. कार्यक्रम में उपस्थित गंगा सेवियों में विभाष कुमार विभूति, अभिषेक कुमार निराला, गोपाल कुमार व रंधीर कुमार शामिल रहे. स्वच्छता अभियान, पर्यावरण एवं जल संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूकता अभियान शुरू करने के लिए समाज और युवाओं की भागीदारी पर विचार-विमर्श हुआ. जीवनधारा नमामि गंगे के गंगा सेवियों ने जिले की दरधा, जमुनी, और मोरहर नदियों के किनारों पर साथ ही काको के पनिहास, दक्षिणी तालाब व धराउत के चंद्रपोखर जैसे तालाबों के किनारे वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान चलाने का प्रस्ताव भी रखा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन