अरवल में मुहर्रम को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, कलेर, मेहंदिया और परासी में शांति-सौहार्द की अपील

Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

मुहर्रम को लेकर फ्लैग मार्च

Muharram 2026: मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अरवल के कलेर, मेहंदिया और परासी थाना पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला. लोगों से भाईचारे के साथ पर्व मनाने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई.

विज्ञापन

अरवल के कलेर से अंजनी कुमार की रिपोर्ट
Muharram 2026: मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को कलेर, मेहंदिया एवं परासी थाना पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला. इस दौरान लोगों से आपसी भाईचारे के साथ मुहर्रम मनाने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई. कलेर थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने थाना क्षेत्र के कलेर, जवाहर बीघा, गिरवर बीघा सहित अन्य गांवों में फ्लैग मार्च निकाला. उन्होंने लोगों से शांतिपूर्वक मुहर्रम मनाने की अपील करते हुए कहा कि असामाजिक तत्वों एवं अफवाह फैलाने वालों से पूरी तरह सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

मेहंदिया पुलिस ने मुस्तैदी का दिया भरोसा

वहीं, मेहंदिया थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कलंदरा, उसरी, मनेरी बीघा, बलिदाद सहित विभिन्न गांवों में सघन फ्लैग मार्च किया गया. ग्रामीण क्षेत्रों में मार्च के दौरान स्थानीय लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्व को लेकर पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है. यदि किसी भी व्यक्ति को क्षेत्र में किसी भी प्रकार की परेशानी या सुरक्षा संबंधी खतरा महसूस होता है, तो वह तत्काल स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दे. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर समस्या का त्वरित समाधान करेगी.

परासी थाना क्षेत्र में कमेटियों से की मुलाकात

उधर, परासी थानाध्यक्ष मोहम्मद सिराज के नेतृत्व में परासी, चकिया, सुमेरा सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया. इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न अखाड़ों के खलीफाओं एवं मुहर्रम कमेटी के सदस्यों से सीधे मुलाकात कर उनकी तैयारियों और स्थानीय समस्याओं की विस्तृत जानकारी ली. थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल थाना क्षेत्र में कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति या विवाद की सूचना नहीं है. क्षेत्र के सभी लोग आपसी सौहार्दपूर्ण माहौल में मुहर्रम का पर्व मनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं.

25 और 26 जून को रहेगी विशेष चौकसी

मार्च के अंत में सभी पुलिस अधिकारियों ने दोनों समुदायों के प्रबुद्ध लोगों से आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना बनाए रखने की सामूहिक अपील की. साथ ही प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि 25 जून की शाम तथा 26 जून की सुबह निकलने वाले ताजिया जुलूस और अखाड़ों के कार्यक्रमों को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. जिले के सभी चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी तथा पुलिस की मोबाइल टीमें लगातार गश्त करती रहेंगी, ताकि मुहर्रम का पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके.

Also Read: अरवल में गांव-गांव रैली निकालकर नशा छोड़ने का संदेश दे रहीं जीविका दीदियां, लोगों को कर रही है प्रेरित

विज्ञापन
Vikash Jha

लेखक के बारे में

By Vikash Jha

विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन