Jehanabad : गायत्री परिवार ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया पौधारोपण

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार जहानाबाद की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के द्वारा लगातार 242वें रविवासरीय साप्ताहिक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन नगर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के परिसर में किया गया.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार जहानाबाद की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के द्वारा लगातार 242वें रविवासरीय साप्ताहिक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन नगर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के परिसर में किया गया. पौधरोपण कार्यक्रम के पावन अवसर पर उपस्थित शिशुपाल सिंह ने कहा कि पौधरोपण का कार्य करना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात है. हमारे जीवन की हर सांस वृक्षों के अनुदान की ऋणी है. हर मानव को अपनी सांसों का कर्ज चुकाने के लिये कम से कम पांच पौधे अनिवार्य रुप से लगाने चाहिए. हमें जीवन में जीवित रहने के लिए जितनी आक्सीजन की आवश्यकता होती है वह न्यूनतम पांच पूर्ण विकसित वृक्षों द्वारा पूरी की जा सकती है. जिले को हरा-भरा बनाने के लिए गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा निःशुल्क साप्ताहिक पौधरोपण चलाया जाना अदभूत कार्यक्रम है. जिले के सभी ऊर्जावान एवं प्रबुद्ध व्यक्तियों से सादर अनुरोध है कि इस वृक्षारोपण कार्यक्रम से जुड़कर जिले को हरा-भरा बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं. इस अवसर पर गायत्री परिवार के अजीत कुमार, संजय कुमार, हर्षराज उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन