छापेमारी में जब्त किये गये चार ट्रैक्टर

जिला खनन पदाधिकारी के द्वारा हुलासगंज बाजार से 4 ओवरलोडेड ट्रैक्टर को जब्त किया गया है.
हुलासगंज. जिला खनन पदाधिकारी के द्वारा हुलासगंज बाजार से 4 ओवरलोडेड ट्रैक्टर को जब्त किया गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिल रही थी कि ओवरलोड बालू की ढुलाई चल रही है. सूचना पाते ही जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छापामारी की गई जिसमे हुलासगंज बाजार से चार ओवरलोड ट्रैक्टर को जब्त किया गया. चारों ट्रैक्टर को थाना परिसर में लगा दिया गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रैक्टर के विरुद्ध कानूनी कारवाई की जा रही है. पुलिस ने बताया िक आगे भी अभियान चलाया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










