इसेबिगहा में पिता ने बेटे को रॉड से मारकर किया जख्मी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Jun 2024 10:18 PM

विज्ञापन

सिकरिया थाना क्षेत्र के इसेबिगहा में पारिवारिक विवाद में पिता व भाई-भतीजे ने लोहे के रॉड से मार कर जख्मी कर दिया. इस संदर्भ में रामप्रवेश बिंद ने अपने ही पिता व भाई-भतीजे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है. सूचक ने पुलिस को दिये शिकायत में कहा है कि 6 जून को मैं कसवां भट्ठा से कम कर अपने घर आ रहा था.

विज्ञापन

जहानाबाद़ सिकरिया थाना क्षेत्र के इसेबिगहा में पारिवारिक विवाद में पिता व भाई-भतीजे ने लोहे के रॉड से मार कर जख्मी कर दिया. इस संदर्भ में रामप्रवेश बिंद ने अपने ही पिता व भाई-भतीजे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है. सूचक ने पुलिस को दिये शिकायत में कहा है कि 6 जून को मैं कसवां भट्ठा से कम कर अपने घर आ रहा था. इसी बीच मेरे पिता सुखदेव विंद घर के पास रास्ते में बैठे हुए थे तो हमने गाड़ी रोक कर पूछा कि मेरी पत्नी को गाली-गलौज क्यों करते हैं. इस बात से खफा पिता जी ने मुझे गाली-गलौज करना शुरू कर दिया. इस क्रम में भाई सोहराय विंद, पिता सुखदेव विंद, कुंदन कुमार उर्फ दुकान कुमार, सरोज देवी सभी घर से निकल कर गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गये एवं मारपीट करना शुरू कर दिया. इस क्रम में पिता ने घर से लोहे की रॉड निकाल कर मेरे सिर पर जानलेवा हमला किया, जिससे मैं बुरी तरह जख्मी हो गया. मारपीट के क्रम में भाई भतीजा ने मोबाइल तथा 30 हजार रूपये छीन लिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन