सीआरपीएफ के जवान की सड़क दुर्घटना में गयी जान

स्थानीय थाना क्षेत्र के जयमंगलबिगहा गांव निवासी कामता प्रसाद की पुत्री कविता कुमारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. यह सीआरपीएफ में कार्यरत थी.
करपी . स्थानीय थाना क्षेत्र के जयमंगलबिगहा गांव निवासी कामता प्रसाद की पुत्री कविता कुमारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. यह सीआरपीएफ में कार्यरत थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश में चुनाव ड्यूटी में तैनाती सड़क के चौराहे पर ड्यूटी लगायी गयी थी. इसी बीच बाइक सवार के द्वारा ठोकर मार दी गई जिसके फलस्वरुप गंभीर रूप से जख्मी हो गई. विभाग एवं सरकार के द्वारा दिल्ली में चिकित्सा करवाई जा रही थी. चिकित्सा के क्रम में निधन हो गया. निधन का समाचार गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिवार के सभी लोगों का रोते-रोते बुरा हाल है. गांव में मातम का माहौल कायम है. जिन लोगों को भी सूचना मिल रही है सभी लोग परिवारजनों के घर पहुंचकर अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं. शव पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










