Jehanabad : कूरियर कंपनी के मैनेजर ने लूटपाट का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : कूरियर कंपनी के मैनेजर ने लूटपाट का लगाया आरोप

नगर थाना क्षेत्र के बाजार समिति संकटमोचन मंदिर के समीप कूरियर कंपनी के मैनेजर ने अपने कर्मी को बंधक बनाकर अपराधियों द्वारा लूटपाट करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

जहानाबाद. नगर थाना क्षेत्र के बाजार समिति संकटमोचन मंदिर के समीप कूरियर कंपनी के मैनेजर ने अपने कर्मी को बंधक बनाकर अपराधियों द्वारा लूटपाट करने का आरोप लगाया है. इस संदर्भ में कूरियर कंपनी एक्सप्रेस-वे के ब्रांच मैनेजर मनीष कुमार ने बताया है कि शनिवार की रात ऑफिस बंद कर घर चले गये थे. इसी क्रम में 12 बजे रात को स्टाफ का फोन आया की ब्रांच में चोरी हो गयी है. मैनेजर ने बताया कि उनके स्टाफ ने उन्हें सूचना दिया कि अपराधी गेट खुलवाकर अंदर घुसे और बंधक बना लिया और चार की संख्या में रहे अपराधियों ने पार्सल का बोरा फाड़ कर 24 पार्सल व 26 हजार नकद रुपये लूट कर फरार हो गये. इस बाबत थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया है कि कूरियर कंपनी के गार्ड के द्वारा लिखित शिकायत दी गई है. फिलहाल घटना हुई है या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन