भागीरथबिगहा के समीप स्कॉर्पियो के धक्के से बाइक सवार जख्मी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Sep 2024 11:01 PM
नगर थाना क्षेत्र के जहानाबाद-अरवल पथ पर भागीरथबिगहा बाइपास के समीप एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार को धक्का मार दिया जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
जहानाबाद. नगर थाना क्षेत्र के जहानाबाद-अरवल पथ पर भागीरथबिगहा बाइपास के समीप एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार को धक्का मार दिया जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी व्यक्ति जहानाबाद कॉलेज में कार्यरत प्रो कमलेश शर्मा बताए जाते हैं. जख्मी व्यक्ति का इलाज अस्पताल में कराया गया है. घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि भीटी स्कूल के समीप के रहने वाले प्रो कमलेश शर्मा बाइक पर सवार होकर बुधवार को जहानाबाद कॉलेज जा रहे थे. इसी क्रम में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने धक्का मार दिया जिससे वह जख्मी हो गये. हो-हल्ला होने पर स्कॉर्पियो चालक गाड़ी लेकर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे खदेड़ कर भागने के क्रम में सिकरिया के समीप पकड़ लिया. पकड़ा गया स्कॉर्पियो चालक की पहचान गया जिले के शेरघाटी का रहने वाला रोहित कुमार के रूप में हुई है. ुलिस ने स्कॉर्पियो को भी जब्त कर दुर्घटना के मामले में कानूनी कार्रवाई करने में जुटी है. हाइवा ने साइकिल सवार को मारा धक्का, घायल जहानाबाद. नगर थाना क्षेत्र के भागीरथबिगहा बाइपास के समीप बुधवार को एक अनियंत्रित हाइवा ने साइकिल सवार को धक्का मार दिया जिससे साइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी युवक की पहचान नहीं हो पाई है. घटना के बाद हाइवा चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया. दुर्घटना के बाद ओवरब्रिज के ऊपर काम कर रहे लोगों ने हो-हल्ला किया, जिसके बाद वहां पर मौजूद काको थाना क्षेत्र के विनय कुमार ने जख्मी हालत में युवक को टेंपो से सदर अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया गया. हालांकि देर शाम तक युवक की पहचान नहीं हो पायी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










