प्राथमिकी दर्ज होने के बाद प्रेमी को पुलिस ने सूरत से किया बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Jun 2024 11:05 PM
रिश्तों को तार-तार करने वाली एक घटना प्रकाश में आया है. अपने ही मौसेरी बहन के प्रेम में पागल भाई बने प्रेमी को पुलिस ने सूरत से बरामद कर करपी थाना लायी है.
करपी
. रिश्तों को तार-तार करने वाली एक घटना प्रकाश में आया है. अपने ही मौसेरी बहन के प्रेम में पागल भाई बने प्रेमी को पुलिस ने सूरत से बरामद कर करपी थाना लायी है. स्थानीय थाना क्षेत्र की नाबालिग अपनी मौसी के यहां सूरत गयी थी. यहां उसे अपने मौसेरे भाई से प्रेम हो गया. लाकडाउन समाप्त होने के बाद जब वह वापस अपने घर लौटी तो दोनों की बातें मोबाइल फोन से होती रही. दोनों के बीच मोबाइल फोन से प्रेम परवान चढ़ता गया. इस बीच 12 मई को नाबालिग किंजर कॉलेज में फॉर्म भरने की बात कह कर घर से गयी, लेकिन वापस लौटकर फिर घर नहीं आयी. उसके माता जी के द्वारा करपी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी. प्राथमिकी दर्ज होते ही थानाध्यक्ष उमेश राम ने घर से लापता हुई नाबालिक लड़की को पता लगाने का प्रयास शुरू कर दिया. मोबाइल फोन से लोकेशन के आधार पर सूरत में होने की पुष्टि होते ही उन्होंने सूरत पुलिस से संपर्क स्थापित किया. सूरत पुलिस ने जांच के बाद दोनों के सूरत में होने की पुष्टि कर दी. इसके बाद करपी थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर प्रीति कुमारी के नेतृत्व में पुलिस बल सूरत गयी जहां से दोनों को हिरासत में लेकर करपी थाना पहुंची. इस मामले में पुलिस के द्वारा अग्रतेर कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










