Jehanabad : ट्रेन के गेट पर खड़े युवक के हाथ पर डंडा मारकर मोबाइल गिराया

Edited by MINTU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पटना-गया रेलखंड के टेहटा स्टेशन के समीप पुलिस अवर निरीक्षक प्रारंभिक लिखित परीक्षा देकर मखदुमपुर से लौट रहे एक युवक मोबाइल झपटमार गिरोह का शिकार बन गया.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. पटना-गया रेलखंड के टेहटा स्टेशन के समीप पुलिस अवर निरीक्षक प्रारंभिक लिखित परीक्षा देकर मखदुमपुर से लौट रहे एक युवक मोबाइल झपटमार गिरोह का शिकार बन गया. युवक ट्रेन के गेट के पास खड़ा था. ट्रेन जैसे ही टेहटा रेलवे स्टेशन के समीप पहुंची, झपटमार गिरोह के सदस्य द्वारा युवक के हाथ पर डंडा मार कर मोबाइल नीचे गिरा दिया. डंडा की चोट से युवक घायल हो गया. घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. घायल युवक कसवां गांव का रहने वाला ऋषभ रंजन है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त युवक पुलिस अवर निरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा देने मखदुमपुर गया था. प्रथम पाली में उसकी परीक्षा थी. परीक्षा देने के बाद वह ट्रेन से जहानाबाद लौट रहा था. रास्ते में टेहटा स्टेशन के समीप झपटमार गिरोह के सदस्य द्वारा डंडा मार कर उसके मोबाइल को ट्रेन से नीचे गिरा दिया. युवक का मोबाइल तो चला ही गया, वह डंडे की चोट से गंभीर रूप से घायल भी हो गया. घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. मालूम हो कि पटना-गया रेलखंड में इन दिनों मोबाइल झपटमार गिरोह पूरी तरह से सक्रिय है. गिरोह द्वारा हर दिन यात्रियों को अपना शिकार बनाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन