Jehanabad : मिर्जापुर में पैर फिसलने से पइन में डूबा युवक, मौत

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : मिर्जापुर में पैर फिसलने से पइन में डूबा युवक, मौत

कोकरसा पंचायत के मिर्जापुर गांव में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ. गांव के 25 वर्षीय युवक की पानी में डूबने से मौत हो गयी.

विज्ञापन

हुलासगंज

. कोकरसा पंचायत के मिर्जापुर गांव में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ. गांव के 25 वर्षीय युवक की पानी में डूबने से मौत हो गयी. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक कौशल सपेरा पिता राजेंद्र सपेरा घास काटने के लिए गांव के पूरब स्थित पइन के किनारे गया था. इसी दौरान पैर फिसलने से वह अचानक तेज धारा में बह गया. देखते ही देखते युवक गहरे पानी में डूब गया. गांव के लोगों ने शोर मचाया और तुरंत मौके पर पहुंचे.

कई ग्रामीणों ने पइन में कूदकर उसकी खोजबीन शुरू की. कुछ देर की मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं. सूचना मिलते ही हुलासगंज थानाध्यक्ष कौशल किशोर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सीओ ने बताया कि मामले की रिपोर्ट तैयार कर सिविल एसडीओ के माध्यम से डीएम कार्यालय को भेज दी गयी है. आगे की कार्रवाई पूरी होने के बाद मृतक के परिजनों को सरकारी नियमों के तहत मुआवजा एवं अनुदान राशि उपलब्ध करायी जायेगी. इस हादसे से मृतक के परिवार सहित पूरे गांव में शोक की लहर है. ग्रामीणों का कहना है कि कौशल मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था. उसकी असामयिक मृत्यु से परिवार पूरी तरह टूट गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन