तार टूटने से छह घंटे बाधित रही बिजली

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद (सदर) : आंधी-पानी के कारण इरकी के समीप 33 हजार वोल्ट की ट्रांसमिशन लाइन का तार टूट गया. इसके कारण शहरी क्षेत्र में छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही. शाम में बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण पूरा शहर अंधेरे में डूबा रहा. वहीं बिजली आपूर्ति बाधित रहने से शहर के कई घरों में […]

विज्ञापन
जहानाबाद (सदर) : आंधी-पानी के कारण इरकी के समीप 33 हजार वोल्ट की ट्रांसमिशन लाइन का तार टूट गया. इसके कारण शहरी क्षेत्र में छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही.
शाम में बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण पूरा शहर अंधेरे में डूबा रहा. वहीं बिजली आपूर्ति बाधित रहने से शहर के कई घरों में टंकी का पानी भी समाप्त हो गया. तेज आंधी-पानी से बिजली आपूर्ति बाधित होते ही पूरा शहर अंधेरे में डूबा रहा. बिजली-पानी के लिए शहरवासियों में हाहाकार मचा रहा. बाजारों में चारों ओर जेनेरेटर चलने की आवाज सुनायी देती रही. इस बाबत पूछे जाने पर बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता अमोल कुमार ने बताया कि इरकी के पास 33 हजार वोल्ट का तार टूट गया था. इसके कारण शहर में बिजली आपूर्ति बाधित रही. तार को ठीक करा लिया गया है और शहर में उपभोक्ताओं को नियमित रूप से बिजली दी जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन