लाठीचार्ज के खिलाफ निकाला प्रतिवाद मार्च

Updated:
विज्ञापन

अरवल मोड़ पर सीएम का पुतला फूंका जहानाबाद (नगर) : एसएस कॉलेज में नामांकन शुल्क में की गयी वृद्धि के खिलाफ घेराव कर रहे एआइडीएसओ के कार्यकर्ताओं पर हुए हमले के विरोध में प्रतिवाद मार्च निकाला गया. छात्र संगठन ने हमले के खिलाफ राज्यव्यापी प्रतिवाद दिवस के तहत प्रतिवाद मार्च निकाल अरवल मोड़ पर मुख्यमंत्री […]

विज्ञापन

अरवल मोड़ पर सीएम का पुतला फूंका

जहानाबाद (नगर) : एसएस कॉलेज में नामांकन शुल्क में की गयी वृद्धि के खिलाफ घेराव कर रहे एआइडीएसओ के कार्यकर्ताओं पर हुए हमले के विरोध में प्रतिवाद मार्च निकाला गया. छात्र संगठन ने हमले के खिलाफ राज्यव्यापी प्रतिवाद दिवस के तहत प्रतिवाद मार्च निकाल अरवल मोड़ पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया. बेहताशा फीस वृद्धि का विरोध कर रहे शांतिपूर्ण आंदोलनकारियों पर हुए हमले के खिलाफ आंदोलन तेज करो, हमला करने वालों को गिरफ्तार करो,
फीस वृद्धि वापस लो, शैक्षणिक संस्थान में गुंडागर्दी नहीं चलेगी आदि नारे लगा रहे थे. आक्रोश मार्च शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए अरवल मोड़ पहुंच सभा में तब्दील हो गया. सभा को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य उपाध्यक्ष उमाशंकर वर्मा ने कहा कि फीस वृद्धि का विरोध कर रहे छात्रों पर हमला लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है.
इसका प्रतिवाद सभी लोकतांत्रिक संगठनों को करना चाहिए. एक तरफ सरकार ने एससीएसटी छात्रों व सभी छात्राओं को एम.ए तक निशुल्क शिक्षा देने का कानून बनाया है जिसका पालन कॉलेजों में नहीं किया जा रहा है. उच्च शिक्षा में लगातार फीस वृद्धि कर सरकार गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है. सरकार की इस शिक्षा विरोधी नीति के खिलाफ जोरदार आंदोलन चलाया जायेगा. पुतला दहन कार्यक्रम में अमलेश कुमार, राजू कुमार, सोनी कुमारी, अजीत कुमार, सूरज कुमार आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन