झाड़ी में मिली युवक की नग्न लाश
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हत्या कर अपराधियों ने शव को तेजाब से जलाया शव की अब तक नहीं हुई है पहचान जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के जहानाबाद कॉलेज के समीप बुधवार की शाम करीब चार बजे 22 वर्षीय एक युवक की नग्न लाश मिली. शव को झाड़ी के नीचे छिपाकर अपराधियों ने रखा था. युवक के शव का […]
विज्ञापन
हत्या कर अपराधियों ने शव को तेजाब से जलाया
शव की अब तक नहीं हुई है पहचान
जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के जहानाबाद कॉलेज के समीप बुधवार की शाम करीब चार बजे 22 वर्षीय एक युवक की नग्न लाश मिली. शव को झाड़ी के नीचे छिपाकर अपराधियों ने रखा था. युवक के शव का चेहरा तेजाब से बुरी तरह जलाया हुआ है. उसके बदन पर एक भी कपड़ा नहीं है. उसके हाथ और पैर पर फोड़े के निशान हैं. सूचना पाकर नगर थाने की पुलिस वहां पहुंची और शव को झाड़ी से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भिजवाया. घटना का कारण क्या है इसकी तहकीकात की जा रही है.
इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पाल ने बताया कि फिलहाल शव को पहचान के लिए पोस्टमार्टम रूम में रखा गया है. प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि किसी दूसरे स्थान पर हत्या कर अपराधियों ने युवक की लाश उक्त कॉलेज के समीप लाकर झाड़ी में छिपा दिया है. शव फुला हुआ था और उससे दुर्गंध निकल रही थी.
शाम करीब चार बजे आसपास के कुछ चरवाहों की नजर जहानाबाद-अरवल एनएच 110 के दक्षिण जहानाबाद कॉलेज के दक्षिण-पुरब कोने पर झाड़ी के नीचे छीपाकर रखे हुए शव के पैर पर पड़ी. झाड़ी से बदवू निकल रही थी. चरवाहों ने हल्ला मचाया. आसपास के कई लोग वहां जुट गये इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. समीप के किसी भी व्यक्ति ने शव की पहचान नहीं की. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने युवक की नृशंस हत्या कर साक्ष्य को नष्ट करने के उद्देश्य से शव के चेहरे को बुरी तरह तेजाब से जलाया और कॉलेज के समीप लाकर झाड़ी के नीचे छिपा दिया. इस मामले का अनुसंधान की दिशा में पुलिस अग्रेतर कार्रवाई कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










