अब शहर के चौक-चौराहों पर धरना देंगे होमगार्ड

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : अपनी मांगों को पूरा करने के लिए लंबे समय से हड़ताल पर रहे होमगार्डों ने गुरुवार को अपने संघ कार्यालय के समक्ष धरना दिया और सभा की. 55 दिनों से आंदोलनरत गृहरक्षकों ने निर्णय लिया है कि अब वे शहर के चौक-चौराहों पर धरना देंगे. इस दौरान यातायात के साथ-साथ विधि व्यवस्था बाधित […]

विज्ञापन

जहानाबाद : अपनी मांगों को पूरा करने के लिए लंबे समय से हड़ताल पर रहे होमगार्डों ने गुरुवार को अपने संघ कार्यालय के समक्ष धरना दिया और सभा की. 55 दिनों से आंदोलनरत गृहरक्षकों ने निर्णय लिया है कि अब वे शहर के चौक-चौराहों पर धरना देंगे. इस दौरान यातायात के साथ-साथ विधि व्यवस्था बाधित होगी,

तो इसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी. धरना की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मिथिलेश्वर सिंह ने की. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और पटना हाइकोर्ट के आदेश को लागू करने में सरकार आनाकानी कर रही है. समान काम के लिए समान सुविधा देने समेत अन्य मांगें पूरी नहीं कर रही है. पूरे राज्य के होमगार्ड मांग पूरी करने के लिए 55 दिनों से हड़ताल पर हैं, लेकिन सरकार को तनिक भी फिक्र नहीं है. होमगार्ड एसोसिएशन ने दावा किया है कि गृहरक्षकों की हड़ताल से पूरे राज्य में अपराध की घटनाओं में वृद्धि हो गयी है. थाना और ओपी की गश्ती नहीं रहने के कारण अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं.

कहा कि संघ की केंद्रीय कमेटी से आदेश प्राप्त होते ही जिले के होमगार्ड करो या मरो के नारे के साथ आंदोलन को तेज कर देंगे. चौक-चौराहों पर धरना देंगे. धरना को विजय कुमार, सुरेंद्र यादव, शिववचन प्रसाद, भोला प्रसाद सिंह, रामराज सिंह, सकल देव सिंह समेत संघ के अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन