बच्चे को गोद लेने के लिए हंगामा

Updated:
विज्ञापन

हंगामा. एसएनसीयू के समक्ष पुलिस के खिलाफ निकाली अपनी भड़ास जहानाबाद,नगर : मखदुमपुर थाना क्षेत्र के ककड़िया गांव में मंगलवार की अहले सुबह शौच करने गयी एक महिला को गेहूं के खेत में एक मासूम मिला. मासूम की रोने की आवाज सुन महिला का ध्यान उस ओर गया और महिला उसे अपने साथ घर लायी. […]

विज्ञापन

हंगामा. एसएनसीयू के समक्ष पुलिस के खिलाफ निकाली अपनी भड़ास

जहानाबाद,नगर : मखदुमपुर थाना क्षेत्र के ककड़िया गांव में मंगलवार की अहले सुबह शौच करने गयी एक महिला को गेहूं के खेत में एक मासूम मिला. मासूम की रोने की आवाज सुन महिला का ध्यान उस ओर गया और महिला उसे अपने साथ घर लायी.
महिला बुंदी मांझी की पत्नी गीता देवी उस मासूम को अपना नाम देना चाहती थी. हालांकि पहले से भी वह एक तीन वर्षीय बच्ची की मां है. गांव में हत्या होने की सूचना मिलने पर पहुंची मखदुमपुर थाने की पुलिस को जब लावारिस बच्चा मिलने की जानकारी हुई तब पुलिस ने अपने वरीय अधिकारियों से इस संबंध में दिशा-निर्देश प्राप्त किया गया.
वरीय पदाधिकारियों के आदेश के आलोक में मखदुमपुर थाने की पुलिस ने मासूम को इलाज के लिए सदर अस्पताल स्थित एसएनसीयू लायी. साथ ही इसकी जानकारी बाल संरक्षण इकाई को भी दिया. बाल संरक्षण इकाई के पदाधिकारी तथा मखदुमपुर पुलिस की देखरेख में बच्चे का इलाज एसएनसीयू में कराया जा रहा था इसी क्रम में बुंदी मांझी अपने परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचा और मासूम को उसे देने की जिद करने लगा. उसका कहना था कि मासूम उसकी पत्नी को मिला है
इसलिए उसपर उसी का हक बनता है. वह इस बच्चे को पालना-पोषणा चाहता है. इसे लेकर उसके परिजनों द्वारा एसएनसीयू के समक्ष हंगामा भी किया गया. एसएनसीयू में तैनात चिकित्सक द्वारा इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी तथा अपने सीनियर अधिकारियों को दिया गया. नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन हंगामा कर रहे लोग शांत नहीं हुए.वे मखदुमपुर पुलिस के खिलाफ अपनी भड़ास निकालते हुए उसे बच्चा चोर तक बताया. उनका कहना था कि पुलिस ने उनके बच्चे को किसी अमीर के हाथों बेच दिया है. हालांकि चिकित्सकों ने उन्हें बताया कि बच्चे का इलाज चल रहा है लेकिन वे किसी की कुछ सुनने को तैयार नहीं थे. वे इस जिद पर अड़े थे कि उन्हें बच्चा चाहिए वे बाहर में इसका इलाज करायेंगे. घंटों हंगामा के बाद नगर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया. वहीं एसएनसीयू में तैनात चिकित्सक द्वारा मासूम को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन