दो दुकानों में ढाई लाख की चोरी

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : शहर में चोरी की घटनाएं फिर से बढ़ गयी हैं. अपराधियों का गिरोह आये दिन घटनाओं को अंजाम दे रहा है. दुकानों एवं स्कूलों के ताले तोड़े जा रहे हैं. प्राथमिकियां दर्ज हो रही हैं, लेकिन अपराधियों को पकड़ने में पुलिस को सफलता हाथ नहीं लग रही है. शहर में सोमवार की रात […]

विज्ञापन

जहानाबाद : शहर में चोरी की घटनाएं फिर से बढ़ गयी हैं. अपराधियों का गिरोह आये दिन घटनाओं को अंजाम दे रहा है. दुकानों एवं स्कूलों के ताले तोड़े जा रहे हैं. प्राथमिकियां दर्ज हो रही हैं, लेकिन अपराधियों को पकड़ने में पुलिस को सफलता हाथ नहीं लग रही है. शहर में सोमवार की रात चोरी की दो घटनाएं हुईं. दोनों ही घटनाएं निचली रोड (मेन रोड) के रिहायशी इलाकों में हुई, जहां व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के अलावा घनी आबादी है. चोरी की एक घटना हुई मेन रोड स्थित बबलू कुमार की साहनी नामक बैटरी दुकान में.

इस दुकान से चोर तकरीबन ढाई लाख रुपये मूल्य की संपति ले भागे. दुकान संचालक ने बताया कि वह रात करीब 8 बजे अपनी दुकान बंद कर मलहचक स्थित अपने घर पर चला गया था. मंगलवार की सुबह एक दूध विक्रेता ने मोबाइल फोन पर दुकान में चोरी हो जाने की सूचना दी. चोरों ने दुकान में लगे पांच तालों को तोड़ दिया था और धारदार हथियार से दुकान का किवाड़ काट कर वहां चोरी की घटना को अंजाम दिया. इस घटना में दुकान में रखे 12 कीमती इन्वर्टर,

10 बैटरियां, पांच छोटा सोलर और गल्ले में रखे एक हजार रुपये समेत करीब ढाई लाख रुपये की संपत्ति चोर गिरोह ले भागे. चोरी की घटना के दौरान अपराधियों ने मकान मालिक के घर के बाहर से ताला जड़ दिया था. जिस स्थान पर यह घटना हुई वह अति व्यस्त इलाका है. कहा जाता है कि पुलिस रात्रि गश्ती के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रही है.

सुबह में रखा गया था सामान : दुकान संचालक बबलू के अनुसार सोमवार की सुबह में ही ट्रॉसपोर्ट से उनका माल आया था और उसे दुकान में रखा गया था. सभी सामान कीमती थे. अनुमान लगाया जा रहा है कि इस घटना में चोरों के कई समूह शामिल थे. यह भी बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर चोरी हुई है उसके ठीक सामने संकीर्ण गली है जहां असामाजिक तत्वों की चहलकदमी होती रहती है. उस दिशा में पुलिस की पैट्रोलिंग पार्टी कभी नहीं जाती है. चोरी की दूसरी घटना मलहचक मोड़ से दक्षिण सड़क किनारे संचालित एक गुमटी में हुई. चोर गिरोह गुमटी के ताले तोड़ कर उसमें रखे सामान ले भागे.
पांच बार स्कूलों में भी हुई है चोरी : अपराधियों का गिरोह दुकानों के अलावा सरकारी विद्यालयों को भी लगातार निशाना बना रहा है. निचली रोड में ही न्यू इंडोर स्टेडियम के समीप संचालित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय गड़ेरियाखंड में पांच बार चोरी की घटनाएं एक पखवारे के भीतर हो चुकी हैं. चोरों का गिरोह इन स्कूलों का ताले तोड़ कर वहां रखे हजारों रुपये मूल्य के मिड-डे-मील का चावल, बरतन, पंखा एवं अन्य सामान ले भागा है.
चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोग भयभीत हैं. दुकानदारों एवं शहरियों ने मांग की है कि चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने और अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस को विशेष चौकसी बरतने की जरूरत है. टाइगर मोबाइल फोर्स को गली-मुहल्लों में भी घूम-घूम कर स्थिति का जायजा लेते रहना चाहिए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन