विरोध में किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

कार्रवाई की मांग . अवैध बालू निकासी को लेकर भड़के ग्रामीण आक्रोिशत ग्रामीणों ने परसबिगहा थाने का किया घेराव बालू की अवैध निकासी पर रोक लगाने की मांग की थानाध्यक्ष ने कहा िक मामले को लेकर कार्रवाई की जायेगी जहानाबाद,नगर : जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के डोहिया गांव के ग्रामीणों ने गांव के समीप […]

विज्ञापन

कार्रवाई की मांग . अवैध बालू निकासी को लेकर भड़के ग्रामीण

आक्रोिशत ग्रामीणों ने परसबिगहा थाने का किया घेराव
बालू की अवैध निकासी पर रोक लगाने की मांग की
थानाध्यक्ष ने कहा िक मामले को लेकर कार्रवाई की जायेगी
जहानाबाद,नगर : जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के डोहिया गांव के ग्रामीणों ने गांव के समीप से होकर बहने वाली दरधा नदी से अवैध बालू निकासी पर रोक लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने परसबिगहा थाना का घेराव करते हुए थानेदार से अवैध बालू निकासी पर रोक लगाने की मांग की.
वहीं इस संबंध में ग्रामीणों का कहना था कि गांव के समीप से बहने वाली दरधा नदी में जहां से अवैध रूप से बालू की निकासी हो रही है वहां डोहिया, शीतलगढ़, जमनबिगहा आदि गांवों का श्मशान घाट है. यहां शवों का दाह संस्कार होता है तथा मृत पशुओं के शवों को जमीन में दफन किया जाता है. लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा यहां से अवैध रूप से बालू की निकासी की जा रही है. जिससे श्मशान का अस्तित्व मिटने के कगार पर है. ग्रामीणों की यह भी शिकायत था कि उनके द्वारा पूर्व में भी अवैध बालू निकासी के संबंध में थाने में शिकायत की गयी थी लेकिन थानेदार अवैध बालू निकासी पर रोक लगाने के बजाये असामाजिक तत्वों को सहयोग कर रहे हैं. जिससे अवैध बालू निकासी पर रोक नहीं लग रही है. ग्रामीणों का यह भी कहना था कि इस समस्या के निदान के लिए ग्रामीणों ने आपस में बैठक किया तथा इसके खिलाफ आंदोलन करने की ठानी. इसके बाद ग्रामीण थाना के समक्ष प्रदर्शन करते हुए अवैध बालू निकासी पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे. प्रदर्शन करने वालों में रामविनय शर्मा, कारू यादव, मो नौशाद अंसारी, विवेक सिंह, लाल मोहन मांझी, सूरज साव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे. इधर इस संबंध में परसबिगहा थानाध्यक्ष रितूराज ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा अवैध रूप से बालू निकाले जाने की शिकायत की गयी थी जिसके बाद अवैध रूप से बालू निकासी में लगे दो ट्रैक्टर को जब्त भी किया गया था. जिसके बाद बालू निकासी पर रोक लग गयी थी. अब असामाजिक तत्वों ने फिर से बालू निकासी की जाने लगी है. उन पर फिर कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन