धरना को सफल बनाने का लिया गया निर्णय
जहानाबाद सदर : शहर के ठाकुरबाड़ी स्थित वरीय मनोरंजन भवन में बिहार पेंशनर समाज के जिला इकाई की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता रामाधार सिंह ने की. बैठक में बिहार राज्य पेंशनर समाज के 36 वें अधिवेशन के आलोक में 1 जनवरी 2016 से हु ब हु केंद्रीय कर्मचारियों की भांति सातवें वेतन के अनुशंसा […]
जहानाबाद सदर : शहर के ठाकुरबाड़ी स्थित वरीय मनोरंजन भवन में बिहार पेंशनर समाज के जिला इकाई की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता रामाधार सिंह ने की. बैठक में बिहार राज्य पेंशनर समाज के 36 वें अधिवेशन के आलोक में 1 जनवरी 2016 से हु ब हु केंद्रीय कर्मचारियों की भांति सातवें वेतन के अनुशंसा के आलोक में अभी तक बिहार सरकार ने लागू नहीं किया है. जिस पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गयी. बैठक में नि:शुल्क चिकित्सा तथा पांच सौ रुपया प्रतिमाह चिकित्सा भत्ता के लिए अागामी 28 मार्च को पटना के गर्दनीबाग के समीप धरना देने का निर्णय लिया गया. बैठक में धरना को सफल बनाने का भी निर्णय लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










