किराना दुकान में लगी आग

Updated:
विज्ञापन

क्षति. मौके पर पहुंचा दमकल के दो वाहन, आग पर पाया काबू दो लाख की संपत्ति जलकर राख आग लगने के कारणों की हो रही है जांच टेहटा ओपी में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज जहानाबाद/मखदुमपुर : टेहटा बाजार स्थित एक किराना दुकान में शुक्रवार की रात आग लग गयी. अगलगी की इस घटना में […]

विज्ञापन

क्षति. मौके पर पहुंचा दमकल के दो वाहन, आग पर पाया काबू

दो लाख की संपत्ति जलकर राख
आग लगने के कारणों की हो रही है जांच
टेहटा ओपी में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज
जहानाबाद/मखदुमपुर : टेहटा बाजार स्थित एक किराना दुकान में शुक्रवार की रात आग लग गयी. अगलगी की इस घटना में दुकान में रखे करीब दो लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर राख हो गयी. दुकानदार पिंटू कुमार ने आशंका जतायी है कि असामाजिक तत्वों ने दुकान में आग लगायी है. इस सिलसिले में टेहटा ओपी में अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है.
बताया गया है कि पिंटू कुमार रात करीब नौ बजे अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था. रात्रि गश्ती के दौरान करीब साढ़े 11 बजे पुलिसकर्मियों की नजर दुकान में लगी आग पर पड़ी. इसकी सूचना दुकानदार को दी गयी. हल्ला होने पर आसपास के कई लोग जूट गये. आग की लपटें काफी तेज थी. किसी की भी हिम्मत आग बुझाने के लिए नहीं हो रही थी. सूचना पाकर जहानाबाद और मखदुमपुर से दमकल की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
तब तक दुकान में रखे लगभग दो लाख रुपये मूल्य के किराना सामान जल कर नष्ट हो गये. दुकानदार ने टेहटा ओपी की पुलिस को बताया है कि उनकी दुकान में बिजली का कनेक्शन नहीं है. उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि अगलगी की घटना किसी असामाजिक तत्व की करतूत है. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. अगलगी की इस घटना के बाद पिंटू कुमार के सामने परिवार के भरण-पोषण करने की समस्या हो गयी है. घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय मुखिया सरिता देवी ने दुकानदार को उचित मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन