सड़क हादसे में युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

हादसा. दो घायल, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज मनियावां गांव के पास हुई घटना जहानाबाद नगर : जहानाबाद -घोसी पथ पर काको थाना क्षेत्र के मनियावां गांव के समीप सड़क हादसे में युवक की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. मृतक नगर […]

विज्ञापन

हादसा. दो घायल, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज

मनियावां गांव के पास हुई घटना
जहानाबाद नगर : जहानाबाद -घोसी पथ पर काको थाना क्षेत्र के मनियावां गांव के समीप सड़क हादसे में युवक की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. मृतक नगर थाना क्षेत्र के कुत्तवनचक का रिज्जू बताया जा रहा है. घायल युवकों में विक्की आलम तथा सोनू शामिल हैं. बताया जाता है कि रिज्जू अपने दोस्तों के साथ क्वाइंटो कार चलाना सिखने के लिए घोसी रोड पर गया था. घोसी से वापस जहानाबाद लौटने के क्रम में मनियावां गांव के पास स्थित पुल के पास चालक के संतुलन खो देने के कारण गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी. इस हादसे में कार पर सवार सभी युवक घायल हो गये.
घटना की जानकारी होने पर काको थाने की पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने रिज्जू को मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंच गये. मृतक के परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे़ वहां पर उनका रो-रोकर बुरा हाल था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन