अस्पताल की छत की रेलिंग टूटी, बचे मरीज

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद नगर : सदर अस्पताल परिसर में बने प्रशासनिक भवन के छत की रेलिंग अचानक टूट कर गिर पड़ी. गनीमत रही कि वहां अस्पताल परिसर में बैठे मरीज बाल-बाल बच गये. जिस समय यह घटना हुई उस समय अस्पताल परिसर में कई मरीज व उनके परिजन बैठे हुए थे. हालांकि छत की रेलिंग उनके आसपास […]

विज्ञापन

जहानाबाद नगर : सदर अस्पताल परिसर में बने प्रशासनिक भवन के छत की रेलिंग अचानक टूट कर गिर पड़ी. गनीमत रही कि वहां अस्पताल परिसर में बैठे मरीज बाल-बाल बच गये. जिस समय यह घटना हुई उस समय अस्पताल परिसर में कई मरीज व उनके परिजन बैठे हुए थे. हालांकि छत की रेलिंग उनके आसपास गिरी जिससे उनकी जान बच गयी. मालूम हो कि अस्पताल भवन जर्जर हो जाने के कारण आये दिन छत का प्लास्टर टूट कर गिरता रहता है.

अस्पताल प्रशासन द्वारा कई बार रिपेयरिंग कार्य भी कराया गया, लेकिन पुराना भवन होने के कारण अक्सर ऐसी घटनाएं होती हैं. बताया जाता है कि जिस स्थान से छत का रेलिंग टूट कर गिरी है वहां रेलिंग का अन्य भाग भी काफी जर्जर है जो कभी भी धराशायी हो सकता है. इस संबंध में अस्पताल उपाधीक्षक डाॅ बी के झा ने रेलिंग टूट कर गिरने की पुष्टि करते हुए बताया कि जर्जर भवन के कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं. विभाग के वरीय अधिकारियों को इस संबंध में सूचित किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन