ट्रेन से कटकर महिला की मौत, नहीं हुई पहचान

Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : पटना-गया रेलखंड में जहानाबाद रेलवे स्टेशन के उत्तरी आउटर सिगनल के समीप मंगलवार को ट्रेन से कटकर 42 वर्षीया एक महिला की मौत हो गयी. शव की पहचान अभी नहीं हुई है. महिला ने सफेद और ब्लू कलर की साड़ी एवं मैरून कलर का स्वेटर पहन रखा था. उसका शव पूरी तरह क्षत-विक्षत […]

विज्ञापन

जहानाबाद : पटना-गया रेलखंड में जहानाबाद रेलवे स्टेशन के उत्तरी आउटर सिगनल के समीप मंगलवार को ट्रेन से कटकर 42 वर्षीया एक महिला की मौत हो गयी. शव की पहचान अभी नहीं हुई है. महिला ने सफेद और ब्लू कलर की साड़ी एवं मैरून कलर का स्वेटर पहन रखा था. उसका शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था. इस संबंध में रेल थाने में मामला दर्ज किया गया है. बताया जाता है कि महिला ट्रेन से गिर गयी.

और उसकी चपेट में आने से कटकर मर गयी. उसका हाथ और पैर कटकर दूर तक जा गिरा था. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन