शहर में दिन भर लगा रहा जाम, लोग रहे हलकान
जहानाबाद सदर : सरस्वती पूजा को लेकर मंगलवार को शहर में दिन भर रुक-रुक कर जाम लगता रहा. राजाबाजार में रेलवे पुल के नीचे अहले सुबह से ही जाम लग गया. रेलवे पुल के नीचे जाम लगते ही अरवल मोड़ के पास ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गयी. परिणाम स्वरूप अरवल मोड़ के दक्षिण में अस्पताल […]
जहानाबाद सदर : सरस्वती पूजा को लेकर मंगलवार को शहर में दिन भर रुक-रुक कर जाम लगता रहा. राजाबाजार में रेलवे पुल के नीचे अहले सुबह से ही जाम लग गया. रेलवे पुल के नीचे जाम लगते ही अरवल मोड़ के पास ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गयी. परिणाम स्वरूप अरवल मोड़ के दक्षिण में अस्पताल मोड़, उत्तर में फिदा हुसैन मोड़, पश्चिम में रेलवे पुल तथा रेलवे पुल के पश्चिम में बाजार समिति मोड़ तक वाहनों की लंबी कतार लग गयी. सुबह जाम लगने के कारण जाम में कई स्कूली वाहन भी घंटो फंसे रहे.
जाम इस कदर लगा कि लोगों को पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया था. हालांकि सरस्वती पूजा को लेकर बाजारों में खरीदारी को लेकर उमड़ी भीड़ को देखते हुए जाम हटाने के लिए पुलिस दिन भर तत्पर रही. पुलिस एक ओर से जाम हटा रही थी तो दूसरी ओर जाम लग जाम लग जा रहा था. जाम में फंसे वाहन निकलने के लिए दिन भर रेंगती रहे. वहीं मलहचक मोड़ के समीप सुबह से लेकर शाम तक जाम लगा रहा. मलहचक मोड़ के समीप से मां सरस्वती की प्रतिमा लेने के लिए दर्जनों वाहन सुबह से ही लगाया जा रहा था जिसके कारण मलहचक मोड़ से लेकर फिदा हुसैन मोड़ तक दिन भर जाम लगा रहा. जाम के कारण शहरवासी दिन भर हलकान रहे. बाजारों में भी दिन भर जाम लगता रहा. शाम पांच बजे के बाद जाम हटा तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










